
वर्कआउट मोड में नजर आईं उर्वशी रौतेला, फैंस ने की फिटनेस की तारीफ
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को फैंस बड़ी संख्या में फॉलो करते हैं. साथ ही वह सोशल मीडिया पर हर वो चीज शेयर करते हैं जो वह करती है. अब उर्वशी अपनी लेटेस्ट वीडियो में स्कॉट करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की नामी ऐक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. अपने टैलेंट से उर्वशी ने अच्छी खासी पहचान बनाई है, यहां तक कि उर्वशी ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत पूरे दुनिया से लोगों को अपना फैन बनाया है. उर्वशी के इंस्टाग्राम पर पूरे 45 मिलियन फोलोअर्स है. इसी के साथ उर्वशी अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, फोटो हो, वीडियो हो, चाहे हो रील, फैंस को उर्वशी की हर चीज बहुत पसंद आती है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











