)
'वरना हमारा हश्र भी गाजा और फिलिस्तीन जैसा होगा', ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला?
Zee News
Farooq Abdullah on India-Pak Relations: फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत नहीं होती है, तो हमारा हाल भी गाजा और फिलिस्तीन जैसा ही होगा. हम अपने दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं.
नई दिल्ली: Farooq Abdullah on India-Pak Relations: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत नहीं हुई, गाजा और फिलिस्तीन जैसे ही हालात हो जाएंगे. इस दौरान अब्दुल्ला ने पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम अपने दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं. क्या बोले फारूक अब्दुल्ला? फारूक अब्दुल्ला ने भारत-पाक के विवाद को सुलझाने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू नहीं होती, तब तक कुछ नहीं हो सकता. वार्ता नहीं होती है तो हमारा भी गाजा जैसा ही हश्र हो सकता है. प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहा था कि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है. मामलों को बातचीत के जरिये सुलझाना होगा. बातचीत कहां है? नवाज शरीफ पाक के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और वे कह रहे हैं कि भारत से बातचीत के लिए तैयार हैं. लेकिन इसके क्या कारण हैं कि हम बात करने के लिए तैयार ही नहीं हैं?

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










