
वफादारी: नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “पद रहे या ना रहे राहुल, प्रियंका के साथ खड़ा रहूंगा’’
Zee News
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यभार संभालने के बाद कुछ नियुक्तियों से नाराज सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था. सिद्धू को मनाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है या नहीं.
चंडीगढ़ः कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख के पद से अचानक इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि उनके पास कोई पद रहे या नहीं रहे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ वह खड़े रहेंगे. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यभार संभालने के बाद कुछ नियुक्तियों से नाराज सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था. सिद्धू को मनाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है या नहीं. सिद्धू ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ट्वीट किया, ‘‘गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को कायम रखेंगे. पद रहे या नहीं रहे...राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा. Will uphold principles of Gandhi Ji & Shastri Ji … Post or No Post will stand by & ! Let all negative forces try to defeat me, but with every ounce of positive energy will make Punjab win, Punjabiyat (Universal Brotherhood) win & every punjabi win !!
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








