
वजन घटाने के लिए 'ड्रग्स' ले रहे कॉमेडियन तन्मय भट्ट, बोले- बिना इन्जेक्शन 75 किलो घटा चुका हूं...
AajTak
कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने अपने वजन घटाने के सफर में GLP-1 ड्रग्स के उपयोग पर खुलकर बात की है. उन्होंने खुद माना कि वो ये दवाएं ट्राय कर रहे हैं. तन्मय ने कहा कि वो बिना दवाओं के भी वजन कम कर चुके हैं, लेकिन नई हेल्थ टेक्नोलॉजी को ट्राय कर रहे हैं.
फेमस कॉमेडियन तन्मय भट्ट लंबे समय तक बढ़े वजन के इशूज से जूझते रहे हैं. उन्होंने हाल ही में शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन लिया और सभी को चौंका दिया. तन्मय ने 110 किलो वजन घटाया था. ये देखते हुए उनपर आरोप लगाया गया कि उन्होंने वजन घटाने वाली दवाओं का इस्तेमाल किया है. तन्मय ने सीधे तौर पर GLP-1 ड्रग्स को लेने की बात को कुबूल किया और खुलकर अपना एक्सपीरियंस बताया.
वेट लॉस ड्रग्स लेते हैं तन्मय
GLP-1 वही दवा है जिन्हें भूख कम करने और वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. तनमय पहले भी अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं. कॉमेडियन ने बताया कि वो वेट लॉस ड्रग्स ले चुके हैं और इसे ट्राय कर रहे हैं. वो जानना चाहते हैं कि उनकी बॉडी को क्या पसंद आता है क्या नहीं.
उन्होंने X पर लिखा कि GLP-1 दवाएं लेने के बाद भी उन्हें 'जरा भी भूख कम होने जैसा महसूस नहीं हुआ.' Ozempic और Mounjaro जैसी दवाएं भी इसी कैटेगरी में आती हैं. तन्मय ने बताया कि जब उन्हें भूख में कोई फर्क महसूस नहीं हुआ तो उन्होंने और जांच करवाई. उनकी जीन रिपोर्ट में पता चला कि उनके अंदर, 'BDNF जीन का ऐसा वेरिएंट है जो पेट भरने के सिग्नल को कमजोर कर सकता है.'
तन्मय के पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें सुझाव दिए और कहा कि उन्हें बिना दवाओं के ही वजन कम करना चाहिए. जैसा कि वो पहले भी कर चुके हैं.
एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तन्मय

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












