
वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम और महिलाओं की भागीदारी पर बहस, क्या है नए संशोधन का असर?
AajTak
वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम और महिलाओं की भागीदारी पर नए संशोधन को लेकर बहस छिड़ी है. एक कानूनी विशेषज्ञ ने कहा कि 300 साल से चल रही व्यवस्था में बदलाव की कोई खास जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, 'शरीयत और संविधान हमारी दो आंखें हैं, हमें दोनों का इतराम करना है'. वक्फ प्रॉपर्टी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई को सुनवाई होगी.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











