
वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट राज्यसभा में पेश, सपा ने किया विरोध का ऐलान तो कांग्रेस ने बताया असंवैधानिक, स्पीकर से मिले ओवैसी
AajTak
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट पेश हो गई है. कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक बताया है तो वहीं सपा ने इसके विरोध का ऐलान कर दिया है. असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है.
वक्फ बिल को लेकर जगदंबिका पाल की अगुवाई वाली संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट गुरुवार को हंगामे के बीच राज्यसभा में पेश हो गई है. मेधा विश्राम कुलकर्णी ने विपक्ष के भारी हंगामे के बीच यह रिपोर्ट पेश की जिसे उच्च सदन ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया. विपक्षी कांग्रेस ने रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए कहा है कि इसे तैयार करने में प्रक्रिया का पालन किया गया. ऐसी फर्जी रिपोर्ट को हम नहीं मानेंगे. विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट से डिसेंट नोट्स डिलीट किए जाने का आरोप लगाया. समाजवादी पार्टी ने विरोध का ऐलान कर दिया है. विपक्ष इसके खिलाफ लामबंद् हो गया है.
ये फर्जी रिपोर्ट, हम नहीं मानेंगे- कांग्रेस
वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसी फर्जी रिपोर्ट को हम नहीं मानते, सदन इसे कभी नहीं मानेगा. उन्होंने कहा कि वक्फ बिल पर हमारे अनेक सदस्यों ने डिसेंट नोट्स दिए हैं. उनको प्रॉसीडिंग से निकालना अलोकतांत्रिक है. जितने लोगों ने डिसेंट नोट्स दिए हैं, क्या उनमें से कोई पढ़ा-लिखा नहीं है. खड़गे ने कहा कि डिसेंट नोट्स डालकर रिपोर्ट पेश की जानी चाहिए, आपने उसको डिलीट करके रिपोर्ट दिया है.
उन्होंने सभापति से डिसेंट नोट्स डालकर रिपोर्ट पेश करने का डायरेक्शन देने की मांग की और कहा कि इसे तैयार करने में संवैधानिक प्रॉसीजर को नहीं अपनाया गया. खड़गे ने कहा कि जो स्टेकहोल्डर्स नहीं हैं, उनको बाहर से बुला-बुलाकर उनके व्यूज लिए गए. उन्होंने कहा कि संविधान के खिलाफ जब ऐसी चीजें होती हैं तो ऐसे ही गड़बड़ होता है, लोग प्रोटेस्ट करते हैं. उन्होंने नेता सदन जेपी नड्डा से इसे फिर से जेपीसी को भेजने और फिर संवैधानिक तरीके से सदन में लाने की अपील की. विपक्ष के नेता ने ये भी कहा कि सभापति चाहें तो इसे रिफ्यूज भी कर सकते हैं जैसा कई राज्यों के राज्यपाल करते हैं.
संजय सिंह ने डिसेंट नोट्स हटाए जाने का मुद्दा उठाया
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस जेपीसी में शामिल था. हमने अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि आप हमारे पक्ष से सहमत हो सकते हैं, असहमत हो सकते हैं लेकिन उसको कूड़ेदान में कैसे डाल सकते हैं. उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज आप वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं. कल आप गुरुद्वारा, चर्च और मंदिर की संपत्तियों पर भी कब्जा करेंगे. तिरुचि शिवा ने कहा कि जो सदस्य कमेटी में होते हैं, उनकी असहमति को लेकर डिसेंट नोट के साथ रिपोर्ट का नियम है. इसमें इसका पालन नहीं किया गया है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









