
'वक्फ कानून मुस्लिम समाज के विकास के लिए...', बोले UP सरकार के मंत्री
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने वक्फ कानून संशोधन पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि यह संशोधन मुस्लिम समाज के विकास, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए है. पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर उन्होंने कहा कि वहां की सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है. मंत्री ने विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











