
वक्फ कानून: झारखंड के मंत्री के विवादित बोल, शरीयत को बताया संविधान से ऊपर
AajTak
झारखंड के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हफीजुल हसन ने विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुसलमान अभी धैर्य दिखा रहे हैं, लेकिन सड़क पर उतरे तो मारकाट होगी. मंत्री ने यह भी कहा कि वे शरीयत को संविधान से ऊपर मानते हैं. इस बयान पर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है और मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











