
वक्त पर इलाज न मिलने से प्रेगनेंट महिला की मौत, लापरवाही के लिए डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज
AajTak
पुणे के एक हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत के संबंध में लापरवाही के आरोपों के बाद एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप में FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. गर्भवती महिला तनीषा भिसे की मौत के मामले में चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों के बाद डॉ. सुश्रुत घैसास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ससून हॉस्पिटल द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर हालत में भिसे को भर्ती करने से पहले अस्पताल ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये जमा करने की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें वक्त पर इलाज देने से मना कर दिया गया.
भर्ती होने में 5 घंटे की देरी
मरीज का परिवार तत्काल राशि का भुगतान करने में असमर्थ था, जिसके बाद उसे भर्ती करने में पांच घंटे की देरी हुई. जब मरीज की हालत बिगड़ती गई, तो उसे दूसरे हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां उसने जुड़वां लड़कियों को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही वक्त बाद ज्यादा खून बहने की वजह से महिला की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: पुणे: एडवेंचर पार्क में जिपलाइन टावर से गिरने से महिला IT इंजीनियर की मौत
ससून अस्पताल द्वारा की गई प्रारंभिक जांच और उसके बाद की दो रिपोर्ट्स में डॉ. घैसास को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया. इस घटना से जनता में आक्रोश फैल गया है और बीजेपी एमएलसी अमित गोरखे ने आरोपी डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस रद्द करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







