
लो जी, गैस सिलेंडर-PNG पर खाना पकाना हुई पुरानी बात; बढ़ रहा अब नया ट्रेंड
Zee News
रिसर्च इंस्टीट्यूट काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरन्मेंट एंड वॉटर (CEEW) की स्टडी में कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में ई-कुकिंग का फिलहाल समृद्ध परिवारों में ज्यादा चलन है. खासकर दिल्ली और तमिलनाडु में जहां बिजली की रेट महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों के मुकाबले कम है.
नई दिल्ली: गैस सिलेंडर और PNG पर खाना पकाना अब पुरानी बात होने जा रही है. देश में बिजली से चलने वाले चूल्हे और उपकरणों पर खाना पकाने का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है. इस मामले में दिल्ली और तमिलनाडु में 17 प्रतिशत परिवार इलेक्ट्रिक उपकरणों के जरिये खाना (ई-कुकिंग) बना रहे हैं. रिसर्च इंस्टीट्यूट काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरन्मेंट एंड वॉटर (CEEW) की एक स्टडी में ऐसा दावा किया गया है.
सोमवार को जारी स्टडी में कहा गया, ‘दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम और केरल में इंडक्शन चूल्हा, चावल पकाने के लिये इलेक्ट्रिक कुकर और माइक्रोवेव ओवन जैसे बिजली से चलने वाले उपकरणों के जरिये खाना पकाने का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है.’ सीईईडब्ल्यू की स्टडी के अनुसार, दिल्ली और तमिलनाडु में 17 प्रतिशत परिवारों ने खाना पकाने के लिये इलेक्ट्रिक माध्यमों को अपनाया है जबकि तेलंगाना में यह 15 प्रतिशत है. केरल और असम में 12 प्रतिशत परिवारों ने ‘ई-कुकिंग’ व्यवस्था को अपनाया है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










