
लोग हो रहे OTP Frauds के शिकार, सरकारी एजेंसी ने बताए सेफ्टी टिप्स
AajTak
भारत सरकार की एजेंसी CERT-in ने लोगों को OTP फ्रॉड से सावधान रहने को कहा है, इससे बचाव के लिए सेफ्टी टिप्स भी बताए हैं. आज हम आपको इन टिप्स और OTP fraud क्या होता है, उसके बारे में डिटेल्स में बताने जा रहे हैं. इस तरह के साइबर फ्रॉड में लोगों का बैंक अकाउंट तक खाली हो जाता है.
भारत में आए दिन साइबर फ्रॉड के नए-नए केस सामने आ रहे हैं, जहां विक्टिम को बड़ी ही चालाकी के साथ धोखा दिया जाता है. इस दौरान उसका बैंक अकाउंट तक खाली कर दिया जाता है. भारत के भोले-भाले लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए सरकार की एजेंसी की तरफ से कुछ सेफ्टी टिप्स बताए गए हैं.
भारत सरकार की एजेंसी Indian Computer Emergency Response Team (CERT-in) के X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि OTP साइबर फ्रॉड से खुद को कैसे सेफ रखें. इससे आप अपनी मेहनत की कमाई को सेफ रख सकते हैं.
पोस्ट में बताया है कि वन टाइम पासवर्ड के फ्रॉड (OTP Fraud) से सावधान. इससे बचाव के लिए सेफ्टी टिप्स भी बताएं हैं. इसके लिए कुछ प्वाइंट्स बताएं हैं, जिन्हें फॉलो करके यूजर्स खुद को आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Cyber frauds: दिल्ली की महिला को 1 हजार के बदले मिला 1,300 रुपये का रिटर्न, आखिर में गंवा दिए 23 लाख
बैंक ट्रांजैक्शन आदि को ऑथेंटीकेट करने के लिए अक्सर OTP का सहारा लेता है, जिसे एक सिक्योर मीडियम माना जाता है. साइबर फ्रॉड इसी का फायदा उठाकर कई लोगों को चूना लगा चुके हैं. साइबर ठग अलग-अलग बहाने बनाकर या फिर eSIM की मदद से आपका OTP एक्सेस कर लेते हैं. इसके बाद वे बैंक अकाउंट तक खाली कर देते हैं.
यह भी पढ़ें: Google की बड़ी तैयारी, Cyber fraud से बचाएगा ये फीचर, फोन पर ऐसे करेगा काम

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












