
लोक सभा उपचुनाव: कांग्रेस का दांव, मंडी सीट से पूर्व सीएम की पत्नी को बनाया उम्मीदवार
Zee News
कांग्रेस ने मंडी लोक सभा सीट से प्रतिभा वीरभद्र सिंह को टिकट देकर बड़ा दांव चला है. कुछ महीने पहले ही उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हुआ था.
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोक सभा सीट के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, मध्य प्रदेश की खंडवा लोक सभा सीट के उपचुनाव के लिए राजनारायण सिंह पूर्णी (Rajnarayan Singh Purni) को टिकट दिया गया है.
दरअसल, मंडी लोक सभा सीट से प्रतिभा वीरभद्र सिंह को टिकट दिया गया है. कुछ महीने पहले ही उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हुआ था. खंडवा लोक सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजनारायण सिंह को टिकट मिला है जो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह यह उपचुनाव नहीं लड़ेंगे. बिहार में 2 विधान सभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि उसकी सहयोगी राजद (RJD) पहले ही इन दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










