
लोकसभा में भारी हंगामा, SIR मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन
AajTak
लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. नारेबाजी और तख्तियां लहराने के कारण सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. स्पीकर ने सदस्यों से जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और नारेबाजी से बचने का आग्रह किया. विपक्ष ने एसआईआर मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. विपक्षी सांसदों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











