
लोकसभा में खुद को आग लगाने वाले थे मनोरंजन और सागर... बेहद खौफनाक था हमलावरों का दूसरा प्लान
AajTak
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'इस योजना को अंतिम रूप देने से पहले, आरोपियों ने कुछ ऐसे तरीके तलाशे थे जो सरकार तक अपना संदेश भेजने में प्रभावशाली हो सकते थे.' उन्होंने सबसे पहले अपने शरीर को अग्निरोधक जेल से ढककर आत्मदाह करने का विचार किया लेकिन इस प्लान कर काम नहीं किया. पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्होंने संसद के अंदर पर्चे बांटने पर भी विचार किया था.
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 6 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने खुलासा किया है कि लोकसभा में स्मोक केन के साथ कूदने की योजना बनाने से पहले वे और भी कई प्लान पर विचार कर रहे थे. उन्होंने संसद में ही आत्मदाह और पर्चे बांटने की योजना बनाई थी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही है. ऐसे में स्पेशल सेल भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा का बयान भी दर्ज करने की योजना बना रही है. बताते चलें कि प्रताप सिम्हा ही वे सांसद हैं जिन्होंने इन आरोपियों में से दो लोगों को विजिटर पास दिया था. ये दो व्यक्ति सागर शर्मा और मनोरंजन थे. जो कि संसद में शून्यकाल (Question Hour) के दौरान विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूद गए थे. इनके पास स्मोक केन थे. जिनमें से पीला धुआं निकल रहा था. इन लोगों ने संसद में नारे लगाए, इतने में ही वहां मौजूद सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया.
13 दिसंबर को हुआ क्या था?
जिस वक्त संसद में यह दो लोग नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे थे लगभग उसी समय दो अन्य - अमोल शिंदे और नीलम देवी ने संसद परिसर के बाहर 'तानाशाही नहीं चलेगी' चिल्लाते हुए स्मोक केन से रंगीन धुआं छोड़ा. इसके अलावा पांचवें आरोपी ललित झा ने कथित तौर पर परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए.
हमलावरों के पास और प्लान्स भी थे
जांच से वाकिफ दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'इस योजना को अंतिम रूप देने से पहले (लोकसभा कक्ष में कूदने के लिए), उन्होंने (आरोपियों ने) कुछ ऐसे तरीके तलाशे थे जो सरकार तक अपना संदेश भेजने में प्रभावशाली हो सकते थे.' उन्होंने सबसे पहले अपने शरीर को अग्निरोधक जेल से ढककर आत्मदाह करने का विचार किया लेकिन इस प्लान कर काम नहीं किया. पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्होंने संसद के अंदर पर्चे बांटने पर भी विचार किया था, लेकिन आखिरकार वे अपनी योजना पर आगे बढ़े, जिसे उन्होंने बुधवार को क्रियान्वित किया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











