
लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के व्यापारियों ने खोला मोर्चा, राजनीतिक दलों को भेजा 10 पॉइंट्स का मांग पत्र
AajTak
लोकसभा चुनाव के मुद्दे तय करने के लिए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने व्यापारियों की एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, कश्मीरी गेट, खारी बावली, करोल बाग, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, कीर्ति नगर, कनॉट प्लेस, रोहिणी, राजौरी गार्डन आदि बाजारों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों ने अपने अपने लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं और समाधान पर चर्चा भी की.
लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली के व्यापारियों ने अपने मुद्दों को लेकर मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली के व्यापारी वोट बैंक का एक बड़ा हिस्सा हैं और 25 मई को होने वाली वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी सिलसिले में व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने 10 पॉइंट्स का मांग पत्र दिल्ली के तीनों राजनीतिक दलों को भेजा है.
दरअसल, लोकसभा चुनाव के मुद्दे तय करने के लिए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने व्यापारियों की एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, कश्मीरी गेट, खारी बावली, करोल बाग, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, कीर्ति नगर, कनॉट प्लेस, रोहिणी, राजौरी गार्डन आदि बाजारों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों ने अपने अपने लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं और समाधान पर चर्चा भी की.
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली में बीजेपी के 7, आम आदमी पार्टी के 4 और कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों को अलग-अलग मांग पत्र भेजे जाएंगे. इसके अलावा दिल्ली की तीनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों को भी 10 मांगों का एक पत्र व्यापारी संगठन भेजेगा, ताकि वो अपने घोषणा पत्र में दिल्ली के व्यापारियों के मुद्दों को शामिल करें.
CTI के मुताबिक, प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के अपने बाजार और औद्योगिक क्षेत्र है. यहां की समस्याएं और जरूरतें भिन्न हैं. CTI चाहती है कि बीजेपी, कांग्रेस और 'आप' भी दिल्ली स्तर पर मेनिफेस्टो जारी करें. बृजेश गोयल ने कहा कि 10 साल से दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी के सांसद रहे. किसी ने ट्रेडर्स के हितों की आवाज नहीं उठाई.
सीटीआई महासचिव विष्णु भार्गव ने बताया कि जो भी राजनैतिक दल व्यापारियों के इन 10 प्रमुख मुद्दों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगा दिल्ली के व्यापारी उसी को लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे-
1. आज जीएसटी की खामियों से व्यापारी जूझ रहे हैं, पोर्टल में खामियां हैं, पूरा जीएसटी सिस्टम जटिल हो गया है इसका सरलीकरण किया जाए.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







