
लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होगी लखपति दीदी योजना! जानिए इसकी खास बातें…
AajTak
सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाओं की आय बढ़ी है. अब और ज्यादा महिलाओं को 'लखपति दीदी' अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है. स्वयं सहायता समूह की हर महिला में अब 'लखपति दीदी' बनने की ललक है. इसी कड़ी में लखनऊ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और लखपति दीदी बनाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत हुई है.
क्या लखपति दीदी योजना लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर (Game Changer) साबित हो सकती है? यह योजना वास्तव में महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है. इसके तहत महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें पैसा कमाने के योग्य बनाया जाता है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को लाल किले से लखपति दीदी की बात की थी. इसके बाद बीजेपी ने लखपति दीदी के साथ सेल्फी का अभियान भी चलाया था.
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद लखपति दीदी योजना को लेकर स्वयंसहायता समूह की महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है. इधर, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाओं की आय बढ़ी है और अब और ज्यादा महिलाओं को 'लखपति दीदी' अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है. चाहे ड्रोन उड़ाने वाली लखपति दीदी हो या सिलाई कढ़ाई का काम करने वाली लखपति दीदी.
यहां देखिए वीडियो...
स्वयं सहायता समूह की हर महिला में अब 'लखपति दीदी' बनने की ललक है. लखनऊ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और लखपति दीदी बनाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत हुई है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास के तहत ट्रेनिंग दी गई है. इससे अब ये महिलाएं अपना काम कर सकती हैं. महिलाएं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं. ऐसे ही सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में आई महिलाएं न सिर्फ खास साड़ियों में दिखीं, बल्कि उनका कहना था कि वो प्रधानमंत्री का धन्यवाद देने के लिए इस खास परिधान में आई हैं.
यह भी पढ़ें- पैसे का लेनदेन, फिर 1000 परीक्षार्थियों से रिजार्ट में मीटिंग, गिरफ्तार आरोपी ने खोले यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक के राज
साड़ियों पर लिखा था- 'अबकी बार 400 पार'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











