
लोकलुभावन घोषणाएं नहीं, बुनियादी जरूरतों पर केंद्रित है BJP का संकल्प पत्र, जानिए 10 बड़ी बातें
AajTak
बीजेपी ने चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया है. रविवार को बीजेपी ने मोदी की गारंटी के नाम से संकल्प पत्र जारी किया. संकल्प पत्र की कई बड़े वादे किए गए हैं जिनमें गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक चलाया जाएगा, 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा.
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 'संकल्प पत्र' के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने इसे जारी किया. बीजेपी का यह घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर फोकस है जिसमें समाज के 4 स्तंभों - महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है.
भाजपा का यह घोषणा पत्र केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली 27 सदस्यों की कमेटी ने तैयार किया है. इसके लिए लोगों के आम लोगों से भी सुझाव भी मांगे गए थे. राजनाथ सिंह ने बताया कि इसके लिए 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे. घोषणापत्र में बीजेपी ने कई ऐलान किए हैं, जिनमें कुछ मुख्य इस प्रकार हैं-
1- अगले 5 साल के लिए मुफ्त राशन: 2020 से 80+ करोड़ परिवारों को सरकार मुफ्त राशन दे रही है. पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो.
2- ज़ीरो बिजली का बिल- हम पीएम सूयर् घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे, जिससे इन परिवारों का बिजली बिल जीरो हो जाए.
3- तीन करोड़ लखपति दीदीयां- हमने एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया है. अब हम तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे.
यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा, जीरो बिजली बिल का प्लान, सस्ती रसोई गैस और 3 करोड़ नए घर... BJP के संकल्प पत्र में लाभार्थियों पर फोकस

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







