
लोकप्रियता के ताले में लॉक हुए शाहरुख! 'मन्नत' अधूरी, कब होगी पूरी?
Zee News
आप चंकी पांडे और शाहरुख खान के बीच एक बहुत बड़े अंतर को समझ सकते हैं. शाहरुख खान आर्यन खान की गिरफ्तारी के 18 दिन तक उनसे नहीं मिले, जबकि चंकी पांडे पहले ही दिन अपनी बेटी के साथ NCB दफ्तर पहुंच गए.
नई दिल्ली: आर्यन खान केस (Aryan Khan Case) में ड्रग्स का जाल अब पूरे बॉलीवुड में फैलता जा रहा है. गुरुवार को तीन बड़ी घटनाएं हुईं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पहली बार अपने बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल गए. इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एक टीम आज शाहरुख खान के घर पर भी पहुंच गई. आर्यन खान के फोन में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के साथ भी कुछ वॉट्सऐप चैट्स मिले हैं, जिसके बाद आज अनन्या पांडे को एनसीबी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. यानी ड्रग्स के जाल में अब पूरा बॉलीवुड फंसता हुआ नजर आ रहा है.
शाहरुख खान गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे, जहां उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और उनके सिक्योरिटी इनचार्ज, जिनका नाम रवि है, वो मौजूद थे. शाहरुख खान ने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उन्हें अपने बेटे से मिलने के लिए इस तरह जेल जाना पड़ेगा. लेकिन आज ऐसा हुआ और वो अपने बेटे आर्यन खान से केवल 20 मिनट के लिए ही मिल पाए. यानी नियमों के तहत जितना समय दूसरे कैदियों को उनके परिवारों से मिलने के लिए दिया जाता है, उतना ही समय शाहरुख खान को भी मिला. इससे आप ये भी समझ सकते हैं कि कानून सबके लिए बराबर होता है और कानून की नजर में शाहरुख खान, किंग खान और बादशाह नहीं बल्कि ड्रग्स केस में एक आरोपी के पिता हैं. जेल के प्रोटोकॉल के तहत मुलाकात के दौरान शाहरुख खान और आर्यन खान के बीच शीशे की दीवार थी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








