
'लोकतंत्र में बोलने की आजादी...', अमेरिका में छात्रों के इजरायल विरोधी प्रदर्शन पर भारत ने की ऐसी टिप्पणी!
AajTak
अमेरिका के विश्वविद्यालयों में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. प्रदर्शन गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ हो रहे हैं. इन प्रदर्शनों पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है.
गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका भर के प्रमुख विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. इन विरोध-प्रदर्शनों पर अब भारत ने प्रतिक्रिया दी है. भारत ने गुरुवार को कहा कि हर लोकतंत्र में बोलने की आजादी, जिम्मेदारी की भावना और सार्वजनिक सुरक्षा के बीच सही संतुलन होना चाहिए.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'हमने इस मामले पर रिपोर्ट देखी हैं और संबंधित घटनाओं पर नजर रख रहे हैं. हर लोकतंत्र में बोलने की आजादी, जिम्मेदारी की भावना, सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था के बीच सही संतुलन होना चाहिए.'
एक सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों को समझ दिखानी चाहिए. उन्होंने कहा, 'विशेष रूप से लोकतांत्रिक देशों को अपने मित्र लोकतांत्रिक देशों के संबंध में इस समझ को प्रदर्शित करना चाहिए. आखिरकार, हम सभी का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाता है कि हम अपने देश में क्या करते हैं, न कि हम विदेश में क्या कहते हैं.'
जायसवाल ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका में पढ़ रहे किसी भी भारतीय छात्र या उनके परिवार ने विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की वजह से हुई कार्रवाई के संबंध में मदद के लिए न तो वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया है और न ही अमेरिका स्थित किसी भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया है.
उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि देश और विदेश में हमारे सभी नागरिक स्थानीय कानूनों का सम्मान करेंगे.'
प्रदर्शनों में हुई है 2,000 से अधिक गिरफ्तारियां

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








