
समंदर के सिकंदर पर भीषण आग... 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत घायल, मिशन छोड़ ग्रीस पहुंचा
AajTak
अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड में आग लगने के बाद उसे ग्रीस के सूडा बे नौसैनिक अड्डे पर लाया गया है. हादसे में करीब 200 सैनिक प्रभावित हुए. जहाज के संचालन पर असर नहीं पड़ा, लेकिन मरम्मत और जांच के लिए इसे अस्थायी रूप से रोका गया है.
अमेरिका का विशाल विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड आग की घटना के बाद ग्रीस पहुंच गया है. यह युद्धपोत ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों में तैनात था और सोमवार को ग्रीस के क्रीट द्वीप स्थित सूडा बे नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा, जहां इसे अस्थायी रूप से रोका गया है.
यह युद्धपोत दुनिया के सबसे बड़े और आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर में से एक है, जिसमें 5000 से अधिक सैनिक और 75 से ज्यादा सैन्य विमान तैनात हैं. आग की घटना तब हुई जब जहाज लाल सागर में मौजूद था. अधिकारियों के मुताबिक आग जहाज के मुख्य लॉन्ड्री क्षेत्र में लगी थी, जिसे काबू में करने में कई घंटे लग गए.
5000 से ज्यादा सैनिक और 75 विमान मौजूद जहाज पर
इस हादसे में करीब 200 सैनिक धुएं के प्रभाव से प्रभावित हुए और उनका इलाज किया गया. वहीं एक सैनिक को गंभीर हालत में जहाज से बाहर एयरलिफ्ट करना पड़ा. आग की वजह से करीब 100 सोने के स्थान भी प्रभावित हुए, जिससे जहाज पर रहने की व्यवस्था पर असर पड़ा.
हालांकि अमेरिकी सेना ने स्पष्ट किया है कि इस आग से जहाज के इंजन या संचालन प्रणाली को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और यह पूरी तरह से ऑपरेशनल बना हुआ है. इसके बावजूद जहाज को अस्थायी रूप से ग्रीस लाया गया है ताकि मरम्मत और जरूरी जांच की जा सके.
इंजन सुरक्षित, पूरी तरह ऑपरेशनल बताया गया युद्धपोत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











