
'ईरान युद्ध को लेकर कोई प्लान नहीं...', अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन को घेरा
AajTak
ईरान युद्ध ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है. सबसे बड़ा डर तेल की कीमतों को लेकर है. साफ है कि हॉर्मुज़ का संकट अब अमेरिकी घरों की रसोई और जेब तक पहुंच चुका है. इस बीच अमेरिकी सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने ट्रंप को ईरान युद्ध पर अपने बदलते बयानों को लेकर घेरा. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











