
इटली: जॉर्जिया मेलोनी को करारा झटका, जनता ने न्यायिक सुधारों को नकारा, जनमत संग्रह में मिली करारी हार
AajTak
यूरोपीय राजनीति में दक्षिणपंथी लहर को बड़ा धक्का लगा है. इतालवी नागरिकों ने अदालती व्यवस्था में बदलाव के सरकारी प्रस्तावों को लोकतांत्रिक तरीके से ठुकरा दिया. इस चुनावी विफलता से न केवल घरेलू प्रशासन पर दबाव बढ़ा है बल्कि मेलोनी की विदेश नीति की आलोचना भी शुरू हो गई है.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी सरकार को आगामी राष्ट्रीय चुनावों से ठीक एक साल पहले जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा है. इटली के मतदाताओं ने सरकार द्वारा प्रस्तावित व्यापक न्यायिक सुधारों के खिलाफ मतदान किया है, जिसे मेलोनी की लीडरशिप के लिए एक बड़ी हार माना जा रहा है.
इटली के गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सरकार के खिलाफ 'No' के पक्ष में लगभग 54 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि सुधारों के समर्थन में 'Yes' को केवल 46 प्रतिशत मत मिले. दो दिनों तक चले इस मतदान में उम्मीद से कहीं ज्यादा 59 प्रतिशत टर्नआउट रहा. इस मुद्दे पर देश में काफी ध्रुवीकरण देखने को मिला.
यह जनमत संग्रह इटली की न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलावों से जुड़ा था. प्रस्तावित सुधारों में जज और अभियोजकों (प्रोसिक्यूटर) के करियर को अलग करने का प्रावधान शामिल था, ताकि वे एक-दूसरे की भूमिका में अदला-बदली न कर सकें.
यह भी पढ़ें: ईरान पर US और इजरायली हमले को मेलोनी ने क्यों बताया 'खतरनाक ट्रेंड'?
इसके अलावा 'हाई ज्यूडिशियल काउंसिल' की संरचना में बदलाव का भी प्रस्ताव था, जो जजों की नियुक्ति और अनुशासनात्मक मामलों की निगरानी करती है. सरकार इस काउंसिल को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटने और सदस्यों के चयन के तरीके में बदलाव करना चाहती थी जिसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला माना गया.
विश्लेषकों का मानना है कि जनमत संग्रह में हार से मेलोनी सरकार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक झटका लग सकता है. इससे सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर मतभेद भी सामने आ सकते हैं और आने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल बदल सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









