
'बाजार में हेरफेर के लिए हमले रोकने की फैलाई फेक न्यूज', ट्रंप-नेतन्याहू पर बरसे ईरानी स्पीकर
AajTak
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के साथ बातचीत के दावों को फर्जी खबर करार दिया. गलीबाफ ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के लिए यह रणनीतिक असफलता से ध्यान हटाने और बाजारों को प्रभावित करने के लिए फैलाया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान ने किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं की.
गलीबाफ ने अपने ट्वीट में कहा कि फर्जी खबर का उद्देश्य वित्तीय और तेल बाजारों में हेरफेर करना और अमेरिका-इजरायल को जकड़े हालात से बचाना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरानी अधिकारी अपने सर्वोच्च नेता और जनता के पीछे खड़े हैं और जब तक आक्रमणकारियों को पूरी तरह सजा नहीं मिलती, तब तक पीछे नहीं हटेंगे.
ईरान स्पीकर ने ट्रंप-इजरायलइजरायल वार्ता के दावे को ठुकराया
इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी ऊर्जा स्थलों पर किसी भी हमले को अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा की थी. ट्रंप ने इसे उत्पादक वार्ताओं का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि यह निर्णय वार्ता के सफल होने पर ही स्थायी रूप से लागू होगा.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बहुत अच्छी और उत्पादक बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि चर्चाएं गहन, विस्तृत और रचनात्मक रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पांच दिन की अवधि के लिए किसी भी सैन्य कार्रवाई को टालने का निर्णय वार्ता की सफलता पर निर्भर करेगा.
फर्जी खबरों का उद्देश्य वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करना

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









