
लोकतंत्र में आजादी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरीः अमित शाह
Zee News
शाह ने कहा, “लोकतंत्र केवल पार्टियों को वोट देने और सरकार बनाने के बारे में नहीं है.यह व्यवस्था का सिर्फ एक हिस्सा है.
नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों की आजादी और अभिव्यक्ति की आजादी सबसे महत्वपूर्ण है, जो सीधे तौर पर अच्छी पुलिसिंग से जुड़ी है तथा इसमें लगातार सुधार करते रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था में सबसे निचले स्तर पर तैनात ‘बीट कांस्टेबल’ का लोकतंत्र को सफल बनाने और आम आदमी की सुरक्षा में “सबसे बड़ा योगदान” है. कानून व्यवस्था सबसे जरूरी शाह ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के 51वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा अगर कानून-व्यवस्था अच्छी नहीं हो तो लोकतंत्र सफल नहीं हो सकता.उन्होंने कहा, “लोकतंत्र हमारा स्वाभाव है…यह स्वतंत्रता से पहले भी हमारा चरित्र था और आजादी मिलने के बाद भी हमने इसे स्वीकार किया. यह हमारे लोगों का स्वभाव है. लोकतंत्र में सबसे बड़ी चीज व्यक्ति की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी है. यह सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी है.”
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








