
लॉरेंस बिश्नोई ने दुबई में बैठे 'कॉल सेंटर माफिया' से रंगदारी के लिए साउथ दिल्ली में करवाया था मर्डर?
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में खुलासा हुआ है कि लॉरेंस बिश्नोई ने दुबई में बैठे अवैध कॉल सेंटर चलाने वाले माफिया कुणाल छाबड़ा से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. जब कुणाल ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया तो लॉरेंस बिश्नोई ने वीडियो कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी. माना जा रहा है कि इसी धमकी के बाद बिश्नोई गैंग ने कुणाल के करीबी और पार्टनर नादिर शाह को निशाना बनाया और उसकी हत्या कर दी.
दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में नादिर शाह नाम के युवक की हत्या के मामले में कुछ नई बातें सामने आ रही हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दुबई में बैठे कॉल सेंटर माफिया कुणाल छाबड़ा को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI भी कुणाल छाबड़ा के खिलाफ जांच कर रही है. नादिर शाह की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, FBI ने कॉल सेंटर माफिया कुणाल छाबड़ा के खिलाफ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी. कुणाल छाबड़ा के दिल्ली एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में अवैध कॉल सेंटर चलते हैं. आरोप है कि इन कॉल सेंटरों के जरिए अमेरिकन लोगों के साथ ठगी की गई और उनके खातों से डॉलरों पर हाथ साफ किया गया.
कुणाल छाबड़ा से कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी न देने पर लारेंस बिश्नोई ने वीडियो कॉल कर जान से मारने की धमकी भी दी थी. माना जा रहा है रंगदारी न देने की वजह से कुणाल के करीबी और पार्टनर नादिर शाह को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में लारेंस बिश्नोई गैंग ने कई गोलियां मारी थीं और इसके बाद सीधा कुणाल छाबड़ा को मैसेज किया था.
यह भी पढ़ें: Delhi: नादिर शाह हत्याकांड में 2 मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, मर्डर में इस गैंग का आया नाम
दुबई में बैठे कुणाल छाबड़ा के कई अवैध कॉल सेंटरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट (Iffso) ने छापा मारा था. छाबड़ा के खिलाफ दो मामलों में कोर्ट से नॉन बेलेबल वारंट जारी हो चुका है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कुणाल छाबड़ा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर चुकी है.
स्पेशल सेल को जांच के दौरान पता चला है कि कुणाल ने अवैध कॉल सेंटरों के जरिए अमेरिकी नागरिकों को ठगी का शिकार बनाकर कई सौ करोड़ की संपत्ति बनाई है. कुणाल के दुबई में कई होटल हैं. स्पेशल सेल ने कुणाल छाबड़ा की कई प्रॉपर्टी और अकाउंट की डिटेल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दी है और लेटर लिखकर PMLA के तहत एक्शन लेने को कहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











