
लैब में बना मीट खाना हलाल या हराम? इस देश में छिड़ी बहस
AajTak
हराम और हलाल पर बहस के बीच सिंगापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लैब में बनाए जाने वाले मांस के सेवन की इजाजत दी है. धर्मगुरुओं ने इसके लिए कुछ शर्तें भी बताई है और कहा कि अगर मांस को बनाने में हलाल जानवर की कोशिकाएं इस्तेमाल की जाती है तो इस तरह के मांस का सेवन हलाल होगा.
मुसलमानों को लैब में बनाया जाने वाला मांस खाना चाहिए या नहीं? इस तरह के मीट का सेवन हराम माना जाएगा या हलाल? सिंगापुर में यह बहस छिड़ गई है. इस बीच यहां के एक मुस्लिम धर्मगुरू ने बताया कि मुसलमान इस तरह के मीट का सेवन कर सकते हैं लेकिन इसपर कुछ शर्तें लगाई है. एक मुफ्ती ने कहा कि अगर मांस को बनाने में हलाल जानवर की कोशिकाओं का इस्तेमाल किया जाता है तो इसका सेवन भी हलाल माना जाएगा.
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर के मुफ्ती डॉक्टर नजीरुद्दीन मोहम्मद नासिर ने कहा कि यह फैसला इस बात का उदाहरण है कि फतवा अनुसंधान को आधुनिक तकनीक और सामाजिक परिवर्तन के साथ कैसे विकसित होना है. उन्होंने फतवा पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बातें कही. उन्होंने कहा कि इस्लाम में, फतवा मुस्लिम समुदाय का धार्मिक मोर्चे पर मार्गदर्शन करता है और इसे मुफ्ती के रूप में जाने जाने वाले योग्य धर्मगुरू जारी करते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या है 'हलाल' जिसपर यूपी में मचा बवाल... योगी सरकार ने बताई पाबंदी की वजह
सिंगापुर में किया जाता है लैब में बने मांस का सेवन
मुस्लिम मामलों के प्रभारी मंत्री ने बताया कि लैब में बनाए जाने वाले मांस का सेवन किया जाना चाहिए या नहीं, इसको लेकर 2022 से ही सिंगापुर इस्लामिक धार्मिक परिषद अध्ययन कर रहा है. सिंगापुर में साल 2020 में लैब में बनाए जाने वाले मीट के सेवन को मंजूरी दी गई थी. इसके बाद से ही यहां मुस्लिम समुदाय के मन में सवाल था कि आखिर लैब में बनाया गया मांस खाना चाहिए या नहीं? मसलन, सिंगापुर ऐसा पहला देश बन गया, जहां लैब में उत्पादित मांस का भी सेवन किया जाता है.
ये भी पढ़ें: हलाल प्रमाणित प्रोडक्ट्स पर बैन लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किया नोटिस

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









