
लूट में मिला उम्मीद से ज्यादा कैश तो खाटू श्याम मंदिर में दान किए एक लाख रुपये, रोज करते थे पार्टी
AajTak
सवा करोड़ की लूट के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इसमें पुलिस को एक बाइक पर सवार दो लड़के नजर आए. जिसमें से एक लड़के ने लाल और दूसरे ने नीले कलर की शर्ट पहनी हुई थी. जिस जगह पर लूट हुई थी वहां भी बाइक पर सवार यही दो नजर आए थे. शर्ट के रंग से पुलिस लुटेरों तक पहुंच गई.
दिल्ली पुलिस ने हाल में ही दो व्यापारियों से एक करोड़ 15 लाख रुपये की लूट के आरोप में दो लुटेरों को गिरफ्तार है. पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि बैग के अंदर करीब सवा करोड़ रुपए मिलेंगे. जब लुटेरों को उम्मीद से ज्यादा कैश मिला तो दोनों खाटू श्याम के मंदिर दर्शन करने गए और वहां पर 1 लाख उन्होंने चढ़ावा चढ़ा दिया. इसके बाद उन्होंने करीब 1 लाख रुपये की शराब भी खरीदी और उसी से रोज पार्टी किया करते थे. पुलिस का यह भी कहना है कि इस लूट से पहले भी यह लूट के तीन और मामलों में शामिल रहे हैं. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.
लुटेरों ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस को यमुना पार के इलाके तक इन लड़कों के बाइक के फुटेज मिले. लेकिन उसके बाद पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई. इस दौरान पुलिस के कुछ लोकल मुखबिरों से अहम जानकारी मिली कि कुछ लड़के हर दिन पार्टी कर रहे हैं. अभी पुलिस इस एंगल पर जांच करी रही थी कि तभी पुलिस को लाल शर्ट में वही लड़का नजर आया. जिसकी की पुलिस को तलाश थी. इसके बाद पुलिस ने उस को मौके से ही दबोच लिया. पकड़ में आए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लूट के मामले में शामिल चार दूसरे लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया. इनमें बॉबी नाम का एक ज्वैलर भी शामिल है जो व्यापारियों के मूवमेंट की जानकारी इन लुटेरों को देता था.
ये भी पढ़ें

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






