
लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, जेल अधीक्षक पर ईंटों से हमला, कई अधिकारी घायल
AajTak
लुधियाना सेंट्रल जेल में मंगलवार रात कैदियों के दो गुटों में हिंसक टकराव हो गया. हालात काबू में करने पहुंचे जेल अधीक्षक कुलवंत सिद्धू पर कैदियों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है.
पंजाब के लुधियाना में मंगलवार रात सेंट्रल जेल में अचानक तनाव की स्थिति बन गई. लुधियना सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए. घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, जेल के भीतर दो गुटों के कैदियों के बीच पहले आपसी विवाद हुआ. देखते ही देखते यह विवाद हिंसा में बदल गया और जेल परिसर में अफरा तफरी मच गई. स्थिति को संभालने के लिए वरिष्ठ जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैदियों को शांत कराने की कोशिश की.
लुधियना सेंट्रल जेल में कैदियों ने की मारपीट
इसी दौरान एक गुट के कैदियों ने मध्यस्थता के लिए पहुंचे अधिकारियों पर हमला कर दिया. हमले में जेल अधीक्षक कुलवंत सिद्धू को गंभीर चोटें आईं. बताया गया कि कैदियों ने ईंटों से उनके सिर के पीछे वार किया, जिससे उन्हें गहरी चोट लगी. उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हमले में अन्य जेल अधिकारी भी घायल हुए हैं, जो स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल जेल परिसर में पहुंच गया और हालात पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई.
कैदियों ने जेल अधीक्षक को ईंटों से हमला किया

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








