
लुधियाना में 2752% तो कुल्लू में 1218 फीसदी बारिश... पंजाब समेत चार राज्यों में सैलाब ने मचाया हाहाकार
AajTak
पंजाब में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने 12 जिलों में तबाही मचाई है, 1,018 गांव जलमग्न हैं, और 3 लाख एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है. राज्य में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है और 2.56 लाख लोग प्रभावित हैं. सेना, एनडीआरएफ, बीएसएफ राहत कार्यों में जुटे हैं.
पंजाब में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के 23 में से 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के उफान पर होने से गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, कपूरथला, होशियारपुर समेत 12 जिलों में बाढ़ आई है. पंजाब सरकार के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1018 गांव जलमग्न हैं और 3 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि में लगी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं. बाढ़ के कारण पंजाब में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है, और 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. सीएम मान ने केंद्र से 60,000 करोड़ रुपये की मांग की है और किसानों के लिए आपदा राहत कोष के मुआवजे को 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 50,000 रुपये प्रति एकड़ करने की अपील की है. सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में पूरी ताकत झोंक दी है. अब तक 11,300 लोगों को बचाया गया और 4,700 को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
यह भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश से ब्यास नदी में आई बाढ़... ओल्ड मनाली में ढहा पुल, तेज बहाव में फंसा टेंपो ट्रैवलर
अमृतसर में ड्रोन से दूध पाउडर, पानी और सूखा राशन पहुंचाया जा रहा है. फिरोजपुर में बीएसएफ गांव-गांव जाकर लोगों को निकाल रही है. लुधियाना में सीवर ओवरफ्लो और सड़कों पर सैलाब ने हालात बदतर कर दिए हैं. रोपड़ समेत नए इलाके अलर्ट पर हैं कि कहीं उनमें बाढ़ का पानी ना घुस जाए. पंजाब के गायक और कलाकार भी मदद में जुटे हैं. सुनंदा शर्मा गांव-गांव राहत सामग्री बांट रही हैं, गुरदास मान ने 25 लाख रुपये और 5 लाख की दवाएं दान की हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ ने 10 गांवों को गोद लिया है.
पहाड़ी राज्यों पर आफत बनकर टूटा मानसून

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







