
लीबिया में हिंसक झड़पों में 32 लोगों की मौत, अस्पतालों में तोड़फोड़, भीड़ ने कई इमारतों को फूंका
AajTak
लीबिया में प्रतिद्वंद्वी सरकारों के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 32 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबा और फाति बाशागा के समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ. इस दौरान उग्र भीड़ ने अस्पतालों में तोड़फोड़ की, जबकि कई इमारतों को आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि 2020 में हुए सीजफायर के बाद ऐसी हिंसा हुई है.
लीबिया में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. लीबिया की प्रतिद्वंद्वी सरकारों के समर्थकों के बीच संघर्ष में करीब 32 लोगों के मारे जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं. प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबा और फाति बाशागा के समर्थकों के बीच बढ़ते तनाव के कुछ महीनों के बाद हिंसक झड़प हुई है. इस हिंसा के बाद फिलहाल राजधानी त्रिपोली में तनावपूर्ण शांति है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को त्रिपोली में कुछ हथियारबंदों ने हिंसा को अंजाम दिया. कई जगहों पर आगजनी की. इस दौरान एक अस्पताल में भी तोड़फोड़ की. कई इमारतों को आग के हवाले कर दिया. लीबिया की राजधानी त्रिपोली में 2020 में हुए सीजफायर के बाद ऐसी हिंसा भड़की है.
एएफपी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हिंसक झड़पों में करीब 32 लोगों की मौत हो गई है. लीबिया में पिछले दो साल से सामान्य तौर पर शांति रही, लेकिन रविवार को सेना और विद्रोही गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई.
2 साल बाद हुई ऐसी हिंसा
2020 में हिंसक झड़प के बाद ऐसे हालात दोबारा बने हैं. दरअसल, लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को अमेरिका ने दखल देकर शांत करा दिया था. पूर्व गृह मंत्री बाशाघा ने पहले त्रिपोली में सत्ता संभालने के लिए हिंसा के इस्तेमाल से इनकार किया, लेकिन संकेत दिया था कि जरूरत पड़ने पर वह ताकत का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों को पश्चिम देशों का समर्थन प्राप्त है. 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के तख्तापलट और हत्या के बाद लीबिया अराजकता में डूब गया था, इसमें कई सशस्त्र समूह और विदेशी शक्तियां सत्ता के शून्य को भरने की भरसक कोशिश में लगी हुई हैं.
ये है हिंसा की वजह

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










