लिव-इन पार्टनर के चरित्र पर शक, फिर प्रेमी ने चाकू से गोदकर दी दर्दनाक मौत
AajTak
कल्याण में एक युवक ने चूक घोंपकर अपनी लिन-इन पार्टनर की हत्या कर दी. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि विजय और रसिका में अक्सर झगड़ा होता था. विजय को रसिका के चरित्र पर संदेह था. शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और विजय ने रसिका को मौत के घाट उतार दिया.
महाराष्ट्र के कल्याण से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान 36 साल की रसिका के तौर पर हुई है, जो विजय नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. जानकारी के मुताबिक, 48 वर्षीय विजय जाधव और रसिका कोलंबेकर दोनों पिछले कुछ महीनों से कल्याण के विजयनगर स्थित आमराई इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.
युवक ने चाकू घोंपकर की लिव-इन पार्टनर की हत्या
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि विजय और रसिका में अक्सर झगड़ा होता था. विजय को रसिका के चरित्र पर संदेह था. इसलिए दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस हो जाती थी. शुक्रवार को दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि गुस्से में विजय ने रसिका पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस को जैसे ही वारदात की जानकारी मिली, तो कोलसेवाड़ी थाने के इंचार्ज महेंद्र देशमुख और उनकी टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. इसके बाद आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, रसिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कोलसेवाड़ी पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







