
लिव-इन-पार्टनर का कत्ल कर भाग रहा था शख्स, दस माह के मासूम की वजह से हुआ गिरफ्तार
Zee News
लिव-इन पार्टनर का कत्ल करने के बाद आरोपी अपने दस माह के बच्चे को लावारिस हालत में फंेककर गुजरात से उत्तर प्रदेश भाग गया था, लेकिन पुलिस से बच्चे के पिता की तलाश में उस दबोच लिया.
अहमदाबादः गुजरात पुलिस ने अपने 10 महीने के बेटे को छोड़कर उत्तर प्रदेश भाग रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है. व्यक्ति पर अपनी लिव-इन साथी और बच्चे की मां का कत्ल करने का इल्जाम है जिसके बाद वडोदरा पुलिस ने उसके खिलाफ अब हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है. एक अफसर ने बताया कि सचिन दीक्षित ने जुमे की रात गांधीनगर के पेठापुर गांव में एक गौशाला के पास अपने बच्चे को छोड़ दिया था और उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन राजस्थान के कोटा में उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और यहां लाया गया. गांधीनगर पुलिस ने मुल्जिम को सोमवार को अदालत में पेश किया जिसने उसे 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया.
पहले से शादीशुदा था आरोपी दीक्षित पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि दीक्षित पहले से ही शादीशुदा है और उसने अपनी लिव-इन साथी मेंहदी उर्फ हीना पठानी की वडोदरा के बापोद में वाके अपने घर में आठ अक्टूबर को हत्या कर दी थी और अपने बच्चे को छोड़ दिया था. पुलिस के मुताबिक, हीना का शव एक बैग में पैक कर घर की रसोई की अलमारी में रखा गया था. पुलिस ने बताया कि दीक्षित ने उससे कहा था कि वह अपनी पत्नी और माता-पिता के पास वापस जाना चाहता है जो गांधीनगर में रहते हैं और उनके साथ उत्तर प्रदेश में स्थानांतरित होना चाहता है जिसके बाद दीक्षित की हीना के साथ बहस हुई और उसने हीना की गला घोंटकर हत्या कर दी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










