
लिफ्ट में घुसते ही गायब हो जाता है नेटवर्क! कैसे ये लोहे का पिंजरा बन जाता है सिग्नल का सबसे बड़ा दुश्मन?
ABP News
No Network in Lift: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि जैसे ही आप लिफ्ट के अंदर कदम रखते हैं मोबाइल नेटवर्क अचानक कमजोर पड़ जाता है या पूरी तरह गायब हो जाता है.
No Network in Lift: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि जैसे ही आप लिफ्ट के अंदर कदम रखते हैं मोबाइल नेटवर्क अचानक कमजोर पड़ जाता है या पूरी तरह गायब हो जाता है. कॉल कट जाती है, इंटरनेट रुक जाता है और मैसेज भी नहीं जाते. यह समस्या सिर्फ आपके फोन की नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है.
मोबाइल सिग्नल रेडियो वेव्स के जरिए काम करता है. ये वेव खुले वातावरण में आसानी से यात्रा करती हैं लेकिन जब इनके सामने मोटी दीवारें या धातु की वस्तुएं आ जाती हैं तो सिग्नल कमजोर हो जाता है. लिफ्ट का ढांचा आमतौर पर लोहे या स्टील से बना होता है जो सिग्नल को अंदर आने से रोक देता है.
लिफ्ट को आप एक तरह का फैराडे केज मान सकते हैं. फैराडे केज वह संरचना होती है जो बाहरी विद्युत तरंगों को अंदर आने से रोकती है. चूंकि लिफ्ट पूरी तरह धातु से घिरी होती है इसलिए मोबाइल टावर से आने वाला सिग्नल उसके अंदर ठीक से प्रवेश नहीं कर पाता.
इसके अलावा, लिफ्ट अक्सर इमारत के बीचोंबीच या अंदरूनी हिस्से में होती है, जहां पहले से ही सिग्नल कमजोर रहता है. जब इस पर धातु की परत जुड़ जाती है तो नेटवर्क लगभग खत्म हो जाता है.













