
लिंक्डइन पर 'फुल-टाइम गर्लफ्रेंड' की वैकेंसी! गुरुग्राम के शख्स की पोस्ट पर 26 आवेदन
AajTak
गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने लिंक्डइन पर गर्लफ्रेंड के लिए नौकरी जैसा विज्ञापन पोस्ट किया, जो वायरल हो गया और अब तक 26 लोग इसमें आवेदन कर चुके हैं.
गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने लिंक्डइन पर गर्लफ्रेंड के लिए नौकरी जैसा विज्ञापन पोस्ट किया, जो वायरल हो गया और अब तक 26 लोग इसमें आवेदन कर चुके हैं.गुरुग्राम के एक शख्स ने लिंक्डइन पर ‘फुल-टाइम गर्लफ्रेंड’ की तलाश का पोस्ट डालकर सोशल मीडिया को चौंका दिया. देखने में यह पोस्ट किसी मजाक से कम नहीं थी, लेकिन हैरानी तब हुई जब पता चला कि इस पर 26 लोग आवेदन भी कर चुके हैं. यह पोस्ट बाद में रेडिट पर शेयर की गई, जहां लिंक्डइन के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गए.
बिल्कुल असली जॉब पोस्ट जैसा विज्ञापन इस पोस्ट को बिल्कुल प्रोफेशनल नौकरी के विज्ञापन की तरह तैयार किया गया था. लोकेशन गुरुग्राम दिखाई गई थी, हाइब्रिड वर्क का ऑप्शन था, ‘ईज़ी अप्लाई’ बटन मौजूद था और जिम्मेदारियों की पूरी लिस्ट दी गई थी. पहली नजर में कोई भी इसे एक सामान्य कॉर्पोरेट जॉब समझ सकता था.
‘गर्लफ्रेंड’ की जिम्मेदारियां क्या थीं? पोस्ट में लिखा था कि “गर्लफ्रेंड” की भूमिका में भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखना, खुलकर बातचीत करना, एक-दूसरे का साथ देना, सम्मान करना और साथ में समय व गतिविधियां साझा करना शामिल है. यानी रिश्ते में निभाई जाने वाली आम बातें, बस उन्हें कॉर्पोरेट स्टाइल की भाषा में पेश किया गया था.
योग्यता भी पूरी तरह कॉर्पोरेट अंदाज में योग्यता के सेक्शन में भी मजेदार बातें लिखी थीं- अच्छी भावनात्मक समझ, सामने वाले की बात ध्यान से सुनने की आदत, सहानुभूति, जरूरत पड़ने पर समझौता करने की क्षमता, ईमानदारी और अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर. साथ ही यह भी शर्त थी कि उम्मीदवार अपने और पार्टनर, दोनों के लक्ष्यों के बीच संतुलन बना सके.
क्यों वायरल हो गई ये पोस्ट? यह पोस्ट इसलिए ज्यादा चर्चा में आई क्योंकि यह लिंक्डइन की असली जॉब लिस्टिंग की तरह ही बनाई गई थी. लोगों ने इसे मजाक और व्यंग्य के रूप में लिया और कहा कि आजकल नौकरी, शादी और डेटिंग—तीनों की सीमाएं आपस में घुलती जा रही हैं. कई यूजर्स का मानना है कि मजाक में लिखी गई यह पोस्ट असल में एक अच्छे और हेल्दी रिश्ते की पूरी चेकलिस्ट जैसी है, बस फर्क इतना है कि भाषा पूरी तरह कॉर्पोरेट है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










