
US Tariff: क्या टैरिफ से वसूले बिलियन डॉलर वापस करेगा अमेरिका? पढ़ें ट्रंप ने क्या दिया जवाब
ABP News
अमेरिकी SC की तरफ से टैरिफ के आदेश को रद्द किए जाने पर ट्रंप नाराज है. उन्होंने रिफंड पर अनिश्चितता जताई है. इसके अलावा 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लगाने के लिए नए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर की घोषणा कर दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनके टैरिफ आदेशों को रद्द किए जाने पर गहरी निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि अदालत ने पिछले एक साल में टैरिफ के जरिए वसूली गई भारी रकम के भविष्य पर कोई स्पष्टता नहीं दी.व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, 'हमने सैकड़ों अरब डॉलर इकट्ठा किए हैं. तो मैं पूछता हूं, उस पैसे का क्या होगा? इस पर कोई चर्चा ही नहीं हुई.'उन्होंने आगे कहा, “क्या आपको नहीं लगता कि वे एक लाइन लिख सकते थे पैसा रखा जाए या वापस किया जाए? अब शायद यह मुद्दा अगले दो साल तक मुकदमेबाजी में फंसा रहेगा. यह एक खराब फैसला है, जैसे इसे समझदार लोगों ने नहीं लिखा हो.'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि टैरिफ के रूप में वसूली गई राशि वापस की जाएगी या नहीं. अनुमान है कि 175 अरब डॉलर से अधिक की राशि रिफंड दावों के दायरे में आ सकती है. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अगर फैसले के बाद रिफंड देना पड़ा तो ट्रेजरी विभाग इसके लिए तैयार है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि यह प्रक्रिया जटिल हो सकती है.
.@POTUS: "We've taken in hundreds of billions of dollars... and so, I say, 'What happens to all of the money that we took in?' It wasn't discussed. Wouldn't you think they would've put one sentence in there saying keep the money or don't keep the money?" pic.twitter.com/BgG7nYuRyj

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
US Supreme Court on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ट्रंप का टैरिफ पलट दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया है.

गुरुग्राम: लिव-इन में रह रहे 19 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को बांधकर पीटा, लड़की की मां ने की शिकायत
Gurugram News: गुरुग्राम के बादशाहपुर में 19 वर्षीय शिवम ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा. त्रिपुरा की रहने वाली है छात्रा, पार्टनर शक के आधार पर की मारपीट. दोनों शादी की बात चल भी रही थी.











