
ईरान के टॉप कमांडरों पर खतरा! टारगेटेड स्ट्राइक की तैयारी; अमेरिकी हमले के सीक्रेट ब्लूप्रिंट से मिडिल ईस्ट में हड़कंप
ABP News
US Iran tension: मिडिल ईस्ट में हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरान के खिलाफ सैन्य योजना एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है.
US Iran tension: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध के हालात बनते दिख रहे हैं. अमेरिका जल्द ही ईरान पर हमला कर सकता है. इस संभावित हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना की योजना अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है. इस प्लान में अलग-अलग ईरानी नेताओं को निशाना बनाने का विकल्प शामिल है. साथ ही, अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आदेश देते हैं तो तेहरान में सरकार बदलने तक की योजना भी तैयार है.
अमेरिका है जंग के लिए तैयार
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये सैन्य विकल्प इस बात का संकेत हैं कि अगर कूटनीतिक कोशिशें नाकाम रहती हैं तो अमेरिका ईरान के साथ गंभीर लड़ाई के लिए तैयार है. पिछले हफ्ते यह भी सामने आया था कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ कई हफ्तों तक चलने वाला ऑपरेशन तैयार कर रही है. इस ऑपरेशन में ईरान की सुरक्षा ठिकानों और न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की योजना शामिल हो सकती है.
नए खुलासे बताते हैं कि ट्रंप के अंतिम फैसले से पहले काफी बड़ी और विस्तृत तैयारी की गई है. हाल के दिनों में ट्रंप ने इस्लामिक रिपब्लिक में सरकार बदलने का विचार सार्वजनिक रूप से रखा है. हालांकि, अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से अपना नाम नहीं बताया और यह भी साफ नहीं किया कि किन-किन नेताओं को निशाना बनाया जा सकता है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका बिना बड़ी ग्राउंड फोर्स भेजे किस तरह से रिजीम चेंज की कोशिश करेगा.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
US Supreme Court on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ट्रंप का टैरिफ पलट दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया है.

गुरुग्राम: लिव-इन में रह रहे 19 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को बांधकर पीटा, लड़की की मां ने की शिकायत
Gurugram News: गुरुग्राम के बादशाहपुर में 19 वर्षीय शिवम ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा. त्रिपुरा की रहने वाली है छात्रा, पार्टनर शक के आधार पर की मारपीट. दोनों शादी की बात चल भी रही थी.











