
यूपी: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में फटी पाइपलाइन, 24 घंटे पानी को तरसे 7000 लोग
ABP News
UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजीडेंशिया सोसायटी में पाइपलाइन फटने से 2200 परिवारों के 7000 लोग 24 घंटे तक पानी संकट से जूझते रहे. टैंकर के सहारे किसी तरह हालात संभाले गए.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजीडेंशिया सोसायटी में पाइपलाइन फटने से बड़ा जल संकट खड़ा हो गया. करीब 2200 परिवारों के लगभग 7000 लोग 24 घंटे तक पानी के लिए परेशान रहे. बुधवार (18 फरवरी) सुबह अचानक 29 टावरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई, जिससे पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
निवासियों का कहना है कि देर रात करीब 11 बजे मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन फट गई थी, लेकिन इसकी जानकारी समय पर नहीं दी गई. सुबह जब लोग ऑफिस और बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे थे, तब नल सूखे मिले. कई घरों में नहाना, खाना बनाना और सफाई जैसे रोजमर्रा के काम अटक गए. लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो गया.
पानी खत्म होने के बाद सोसायटी में टैंकर मंगवाए गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. कई परिवारों ने पास की दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदा. कुछ लोगों को निजी टैंकर बुलाकर बाल्टियों से पानी अपने फ्लैट तक ले जाना पड़ा.
खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी. निवासियों का कहना है कि इतना मेंटेनेंस देने के बावजूद इस तरह पानी ढोना पड़ना बेहद निराशाजनक है.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
US Supreme Court on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ट्रंप का टैरिफ पलट दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया है.

गुरुग्राम: लिव-इन में रह रहे 19 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को बांधकर पीटा, लड़की की मां ने की शिकायत
Gurugram News: गुरुग्राम के बादशाहपुर में 19 वर्षीय शिवम ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा. त्रिपुरा की रहने वाली है छात्रा, पार्टनर शक के आधार पर की मारपीट. दोनों शादी की बात चल भी रही थी.











