
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
ABP News
US Supreme Court on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ट्रंप का टैरिफ पलट दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने X पर पोस्ट करते हुए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की तारीफ की है. उन्होंने लिखा, 'अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को सलाम, जिसने ट्रंप की पूरी टैरिफ रणनीति को पलट दिया! इसकी वैचारिक संरचना को देखते हुए यह फैसला आश्चर्यजनक है. 6-3 का फैसला निर्णायक है. अमेरिकी चेक एंड बैलेंस सिस्टम अभी भी काम कर रहा है.'
विवादों के बाद ट्रंप की नीति पर लगा ब्रेक
यह फैसला ऐसे समय आया है जब ट्रंप की टैरिफ नीति पहले से ही विवादों में थी. हाल ही में बोर्ड ऑफ पीस समिट में ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने 200% टैरिफ की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच 2025 का संघर्ष रुकवाया था. लेकिन भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि सीजफायर दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत से हुआ.
ट्रंप प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या कहा?













