
15 मार्च 2027 को अखिलेश यादव लेंगे यूपी के सीएम पद की शपथ, विधान परिषद् में सपा नेता का दावा
ABP News
UP Politics: विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद् में सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की तारीख का ऐलान कर दिया.
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद् में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि और अखिलेश यादव के करीबी ने बड़ा दावा कर दिया है. विधान परिषद् में राजेंद्र चौधरी ने दावा किया कि अगले वर्ष 2027 में सपा चीफ अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
चौधरी ने कहा कि नेता सदन ने कहा कि अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे. मैं उनकी जानकारी के लिए बता दे रहा हूं कि 15 मार्च 2027 को अखिलेश, मुख्यमंत्री होंगे और आप पूर्व होंगे.
AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के सीएम योगी, विधानसभा में कहा- पूरे देश को शर्मसार किया
दरअसल, विधान परिषद् में नेता सदन और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव की सुरक्षा से जुड़े सवाल पर जवाब दे रहे थे. इसी दौरान सपा सदस्य आशुतोष ने मांग की थी कि उन लोगों की सूची उपलब्ध करा दी जाए जो अखिलेश की सिक्योरिटी में लगे हैं.













