
'मैं जो चाहे कर सकता हूं', टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाए तेवर
ABP News
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी 2026 को डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर रोक लगा दी थी. इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही देश के सुप्रीम कोर्ट के जजों को देशद्रोही करार दिया है. साथ ही उन्हें संविधान के प्रति वफादार नहीं बताया है. इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि वो जो चाहे कर सकते हैं. इससे पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी 2026 को डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर रोक लगा दी थी. इसके कुछ घंटो बाद उन्होंने भारतीय समय अनुसार (रात 12:00 बजे),प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस निर्णय को बेहद निराशाजनक बताया और कहा कि उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के कुछ सदस्यों पर शर्म आती है, साथ ही उन्होंने उनके फैसले की आलोचना भी की है.
ट्रंप ने कहा कि अब तक वह अदालतों को नाराज न करने के लिए बहुत संभलकर कदम रख रहे थे. लेकिन अब उनके पास दूसरे विकल्प भी हैं. उन्होंने कहा कि कोर्ट विदेशी हितों से प्रभावित हुआ है. टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत निराशाजनक है. मुझे कोर्ट के कुछ सदस्यों पर शर्म आ रही है, बिल्कुल शर्म आ रही है, कि उनमें हमारे देश के लिए सही काम करने की हिम्मत नहीं है. ट्रंप ने कहा कि जस्टिस थॉमस, एलिटो और कैवनॉ को उनकी ताकत, समझदारी और हमारे देश के लिए प्यार के लिए धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं.
VIDEO | Calling the SC justices who delivered tariff ruling unpatriotic, and disloyal to Constitution, US President Donald Trump (@realDonaldTrump) says in his opinion, the court has been swayed by foreign interests.He says, "The Supreme Court's ruling on tariffs is deeply… pic.twitter.com/zBuJVAwdRL













