
लाल मिर्च झोंकी, चाकू से गोदा, फिर दोस्त से कहा- मैंने राक्षस को मार डाला... Ex DGP मर्डर केस में पत्नी की क्रूरता की कहानी!
AajTak
कर्नाटक के रिटायर्ड डीजीपी ओमप्रकाश के कत्ल में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. उनको दस बार चाकू मारा गया. दो चाकू मिले हैं. उनकी पत्नी और बेटी पर कत्ल का आरोप है. दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पत्नी पल्लवी ने पूछताछ में कहा कि सेल्फ डिफेंस में उसने पति की हत्या की है.
कर्नाटक के रिटायर्ड डीजीपी ओमप्रकाश के कत्ल में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. उनको दस बार चाकू मारा गया. दो चाकू मिले हैं. उनकी पत्नी और बेटी पर कत्ल का आरोप है. दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पत्नी पल्लवी ने पूछताछ में कहा कि सेल्फ डिफेंस में उसने पति की हत्या की है. उसका कहना है कि ओमप्रकाश अक्सर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते थे. हालांकि, बेटे ने आरोप लगाया कि मां और बहन उसके पिता को टॉर्चर करते थे.
सूत्रों के मुताबिक, वारदात से पहले रिटायर्ड डीजीपी ओमप्रकाश डाइनिंग टेबल पर मछली खा रहे थे. उसी वक्त उनकी पत्नी पल्लवी किसी बात पर उनसे झगड़ने लगी. दोनों के बीच जमकर बहस हुआ. इसी दौरान पल्लवी ने लाल मिर्च का पाउडर उनके उपर डाल दिया. ओमप्रकाश जलन से राहत पाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. मौका देखकर पल्लवी ने चाकू से उन पर हमला बोल दिया. वो जमीन पर गिर गए. करीब 20 मिनट तक तड़पते रहे. पल्लवी उनको तड़़पते देखती रही.
पल्लवी ने दोस्त से कहा था- मैंने राक्षस को मार डाला
पूरा ग्राउंड फ्लोर खून से लथपथ हो गया. वारदात के बाद पल्लवी ने अपनी एक दोस्त को वीडियो कॉल करके कहा, ''मैंने राक्षस को मार डाला है.'' इसके बाद उसने पुलिस को फोन करके कहा कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है. पल्लवी के साथ शक के आधार पर उनकी बेटी कृति को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस कह रही है कि धारदार हथियार से वार किया गया था. कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है.
सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है पल्लवी, परेशान थे डीजीपी
गृहमंत्री परमेश्वर के मुताबिक ओमप्रकाश उनके साथ काम कर चुके थे. वो अच्छे अफसर थे. इस बीच मृतक ओमप्रकाश के बेटे कार्तिकेश ने पुलिस में जो एफआईआर दर्ज कराई उसमें उसने अपनी मां पल्लवी और बहन कृति पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी पल्लवी मानसिक रूप से अस्थिर थीं. वो सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं. उनका इलाज चल रहा है. उसके पिता इलाज के खर्च से परेशान रहते थे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







