
लाल गुलाब को घेरे बैठा रहा दुर्लभ ब्लू पिट वाइपर सांप, वीडियो वायरल
AajTak
एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लाल गुलाब पर नीले रंग के सांप का बच्चा बैठा हुआ है. हालांकि यह सांप जितना ही खतरनाक है उसकी तस्वीर उतनी ही आकर्षक भी है.
इस दुनिया में अगर इंसान को सबसे ज्यादा डर किसी से लगता है तो वो है सांप. इसे देखते ही अच्छे-अच्छे साहसी लोगों को भी पसीना आने लगता है. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि सांपों की ऐसी भी प्रजातियां हैं धरती पर जो देखने में बेहद सुंदर लगती हैं. उनके पास कुछ ऐसा आकर्षण होता है जो आपको अन्य जीव-जंतुओं में दिखाई नहीं देगा. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लाल गुलाब पर नीले रंग के सांप का बच्चा बैठा हुआ है. हालांकि यह सांप जितना खतरनाक है उसकी तस्वीर उतनी ही आकर्षक भी है. ट्विटर यूजर gunnrosesgirl3 ने इस छोटी सी वीडियो क्लिप को शेयर किया है जिसमें सांप की दुर्लभ प्रजाति ब्लू पिट वाइपर लाल गुलाब पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. लाल और नीले रंगों वाला यह सुंदर दृश्य देखकर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इसकी तारीफ भी हो रही है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










