
लाल किले पर ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं हुए खड़गे, कांग्रेस ने बताई ये वजह
AajTak
दिल्ली के लाल किला परिसर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज इस कार्यक्रम में शामिल हुए. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस समारोह में शिरकत नहीं कर सके. हालांकि, बाद में कांग्रेस की तरफ से बयान जारी कर इसकी वजह बताई गई.
दिल्ली के लाल किला परिसर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज इस कार्यक्रम में शामिल हुए. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस समारोह में शिरकत नहीं कर सके. हालांकि, बाद में कांग्रेस की तरफ से बयान जारी कर इसकी वजह बताई गई.
लाल किले में हुए समारोह के दौरान खड़गे की कुर्सी खाली देखी गई. बाद में कांग्रेस की तरफ से सफाई देते हुए बताया गया,'खड़गे को अपने घर और कांग्रेस पार्टी दफ्तर में तिरंगा फहराना था. इसलिए वह लाल किले में होने वाले समारोह में शामिल नहीं हो पाए. अगर वह लाल किले के समारोह में जाते तो वह घर और पार्टी दफ्तर में ध्वजारोहण करने समय से नहीं पहुंच पाते. सुरक्षा कारणों के चलते वह लाल किले से जल्दी नहीं निकल सकते थे. उन्हें कम से कम दो घंटे तक वहां पर रहना ही पड़ता. उन्होंने आगे कहा कि वह शाम को राष्ट्रपति आवास में मौजूद रहेंगे.
इससे पहले खड़गे ने ट्वीट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान हमारी देश की आत्मा है. हम यह प्रण लेते हैं कि देश की एकता और अखंडता के लिये, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता कायम रखेंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











