
लाल किला हिंसा: दीप सिद्धू को मिली जमानत, लेकिन नहीं आएंगे जेल से बाहर, फिर हुए गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली में लाल किला हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली की कोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन वे जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे. जमानत मिलने के बाद ही क्राइम ब्रांच ने एक अन्य मामले में दीप को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान जमकर हिंसा हुई. इस मामले में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को दिल्ली कोर्ट से आज ही जमानत मिली थी. जरूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद दीप सिद्धू जेल से निकलने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दीप को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में हुई गिरफ्तारी दीप सिद्धू को तीस हजारी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आजाद होने का सपना ज्यादा देर तक नहीं टिक सका. जेल से बाहर आने से पहले ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोबारा दीप सिद्धू को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया. ये गिरफ्तारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दर्ज एफआईआर के मामले में हुई.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











