
लालू यादव ने दिए बिहार वापसी के संकेत, तेजस्वी को बताया खुद से बेहतर
Zee News
Bihar Samachar: लालू यादव ने कहा कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है. हालांकि, उन्होंने तबीयत में और सुधार के बाद जल्द ही बिहार आने की भी बात कही.
Patna: आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने आज कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ली. लालू यादव ने संसद भवन जाकर कोविशील्ड (Covishield) वैक्सीन की डोज ली. इस दौरान लालू यादव ने जल्द ही बिहार आने के संकेत दिए. जल्द बिहार लौटेंगे लालू बता दें कि चारा घोटाला मामले में जेल से निकलने के बाद लालू यादव ने आज पहली बार मीडिया से बात की, इस दौरान लालू यादव ने कहा कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है. हालांकि, उन्होंने तबीयत में और सुधार के बाद जल्द ही बिहार आने की भी बात कही, दरअसरल जेल से बाहर निकलने के बाद भी लालू यादव दिल्ली में ही रह रहे हैं. वह अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) के आवास पर रह रहे हैं. हालांकि, इस दौरान राजनीतिक गतिविधियों में भी वह लगातार सक्रीय हैं. अभी हाल ही में NCP प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने उनसे मुलाकात की है. इसके साथ आरजेडी के 25वें स्थापना दिवस पर भई उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








