
लालू ने चला अखिलेश वाला दांव, लेकिन सपा की तरह कांग्रेस पर आरजेडी क्यों नहीं बना सकी दबाव?
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो सका. ऐसे में लालू यादव ने आरजेडी के नेताओं को सिंबल देकर सियासी दबाव बनाने का दांव चला, लेकिन कांग्रेस के तेवर के बाद सीन बदल गया.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पा रहा है. ऐसे में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अखिलेश यादव वाला दांव चलना शुरू कर दिया है. 2024 में अखिलेश ने जिस तरह सीट बंटवारे से पहले अपने उम्मीदवारों को सिंबल देकर कांग्रेस पर दबाव बना दिया था, अब उसी तर्ज पर लालू यादव भी अपने नेताओं को टिकट बांटना शुरू कर दिया है.
बिहार में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) में अभी भी सीटों के बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ नहीं है. गठबंधन की गांठ सुलझने के बजाय उलझती जा रही है. इसके चलते आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और वाम दलों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल नहीं हो पा रहा है.
दिल्ली से पटना लौटते ही लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे का इंतजार किए बिना अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल देना शुरू कर दिया. सोमवार देर शाम करीब आधा दर्जन सीटों पर लालू यादव ने टिकट बांटकर नामांकन करने की हरी झंडी दे दी थी. इस तरह लालू ने कांग्रेस पर सियासी दबाव बनाने का दांव चला, लेकिन तेजस्वी के पटना पहुंचते ही सीन बदल गया.
लालू यादव ने आरजेडी प्रत्याशी को दिए सिंबल
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








