
लालू और तेजस्वी के पास कांग्रेस को नाराज करने की कितनी गुंजाइश, क्या RJD के दिमाग में है 2010 का डर?
AajTak
पटना में आयोजित बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री फेस घोषित करने के मामले में एकमत नहीं दिखे. इस बैठक में तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट घोषित करने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हो सकी.
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव हैं. एनडीए के खिलाफ रणनीति और सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा के लिए गुरुवार को पटना में महागठबंधन की एक अहम बैठक हुई. इस दौरान बेहतर समन्वय के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया. इस कमेटी की जिम्मेदारी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सौंपी गई.
हालांकि, महागठबंधन के सभी घटक दल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री फेस घोषित करने के मामले में एकमत नहीं दिखे. इस बैठक में तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट घोषित करने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हो सकी.
तेजस्वी के सीएम चेहरे पर संशय बरकरार
महागठबंधन की इस बैठक से पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा घोषित करने को लेकर सभी दलों के बीच सहमति नहीं बन सकी. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस, आरजेडी के साथ सीट बंटवारे से पहले तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के पक्ष में नहीं है?
महागठबंधन की दूसरी बैठक 24 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में होने वाली है, जिसमें सीटों के बंटवारे और सीएम उम्मीदवार के नाम पर फिर से चर्चा हो सकती है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











