
लात और थप्पड़ से प्रेमिका को मारने वाला हुआ अरेस्ट, घर पर चला बुलडोजर, खुद सीएम ने दी जानकारी
Zee News
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्षीय प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई करते कैमरे में कैद हुए 24 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यही नहीं उसके घर पर बुलडोजर भी चलाया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका वीडियो ट्विटर पर साझा किया है.
नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्षीय प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई करते कैमरे में कैद हुए 24 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यही नहीं उसके घर पर बुलडोजर भी चलाया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका वीडियो ट्विटर पर साझा किया है. रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है।
थाना प्रभारी को निलंबित किया गया पुलिस ने कहा कि बुधवार को हुई कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया कि मऊगंज पुलिस थाने क्षेत्र के ढेरा गांव में स्थित आरोपी के घर को तोड़ दिया गया है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए मऊगंज थाने की प्रभारी श्वेता मौर्य को निलंबित कर दिया गया है. मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा।

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










