
लाखों लेकर की शादी, सुहाग रात के दूसरे दिन हुई फरार, फिर लुटेरी दुल्हन हो गई गिरफ्तार
Zee News
प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों (Luteri Dulhan) का फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मामले में बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला देवास जिले (Luteri Dulhan In Dewas)का है. यहां कुछ दिन पहले शादी करके लुटेरी दुल्हन (luteri Dulhan Farar) फरार हो गई थी.
देवास: प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों (Luteri Dulhan) का फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मामले में बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला देवास जिले (Luteri Dulhan In Dewas)का है. यहां कुछ दिन पहले शादी करके लुटेरी दुल्हन (luteri Dulhan Farar) फरार हो गई थी. जिसे हाटपिपलिया थाने (Hatpipaliya News) की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित दो अन्य लोगों गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि यह लुटेरी दुल्हन भोले-भाले युवाओं और उनके परिवार को निशाना बनाती थी. इनका बाकायदा गिरोह है जो पैसे वाले परिवारों के अविवाहित युवकों को ढूंढ़ते फिर गिरोह की युवती से उसकी शादी कराते. अंत में उस परिवार का सबकुछ लूटकर भाग जाते. दरअसल, इंदौर (Indore News) में रहने वाली एक युवती भोले-भाले युवकों को फंसाकर शादी करती थी. शादी के बदले रुपये ऐंठ कर रफूचक्कर हो जाती थी. हाटपिपलिया के एक युवक के साथ भी ऐसा ही हुआ. राजेन्द्र ने ना सिर्फ इस लड़की से विधि-विधान से शादी की थी, बल्कि शादी के लिए 1 लाख 10 हजार भी दिए थे. पर दुल्हन शादी के दूसरे दिन ही गायब हो गई. ठगी का शिकार हुए राजेन्द्र ने इसकी रिपोर्ट हाटपिपलिया थाने (Hatpipaliya Thana) में दर्ज कराई. युवक ने बताया कि 1 लाख 10 हजार लेकर शादी करने के बाद राजगढ़ जिला की भगवतीपुरा निवासी दुल्हन किशनलता जाटव सहित उसके दो परिचित लापता हो गए हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








