
लाइसेंस मांगने पर ड्राइवर ने पुलिस कर्मियों की ओर दौड़ाई कार, 800 मीटर तक बोनट पर लटका रहा कांस्टेबल
AajTak
एनएसजी रेड लाइट के पास अन्य टैक्सी चालकों और बीट स्टाफ ने उसे रोक लिया. एएसआई हनुमान सहाय ने पीसीआर को बुलाया. स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गई और आरोपी ड्राइवर राशिद अली को पकड़ लिया गया. उसे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
दिल्ली कैंट इलाके में ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को एक सिरफिरे ने अपनी कार के बोनट पर करीब 800 मीटर तक घसीटा. कांस्टेबल ने कार ड्राइवर से गाड़ी के कागजात मांगे थे. घटना शनिवार सुबह सवा दस बजे के करीब की है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत केस दर्ज किया है. पीड़ित कांस्टेबल की पहचान बलवंत सिंह के रूप में हुई, जो आईजीआईए ट्रैफिक सर्कल में तैनात हैं.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक बयान में कहा, 'कल सुबह करीब 10:10 बजे एएसआई हनुमान सहाय और हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह एयरपोर्ट होटल के पास आईजीआईए टर्मिनल-1 पर जांच कर रहे थे. उन्होंने अर्टिगा कार (UP 16 JT 0656) के ड्राइवर से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा है. ड्राइवर ने उन्हें बताया है कि चालान में उसका लाइसेंस जब्त कर लिया गया है. जब उसे चालान पेश करने के लिए कहा गया जिसमें उसका लाइसेंस जब्त कर लिया गया था, तो वह कार के अंदर गया और तेजी से ट्रैफिक कर्मचारियों की ओर गाड़ी दौड़ा दी'.
पुलिस ने आगे बताया, 'एएसआई हनुमान सहाय तो बाल बाल बच गए, लेकिन एचसी बलवंत कार के बोनट पर गिर गए. ड्राइवर ने कार लगभग 700-800 मीटर दूर भगा ली. एनएसजी रेड लाइट के पास अन्य टैक्सी चालकों और बीट स्टाफ ने उसे रोक लिया. एएसआई हनुमान सहाय ने पीसीआर को बुलाया. स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गई और आरोपी ड्राइवर राशिद अली को पकड़ लिया गया. उसे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वह यूपी के मेरठ का रहने वाला है. एचसी बलवंत सिंह के दाहिने हाथ की अंगुलियों में चोट लगी है. इस मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है'.
इससे पहले फरवरी 2023 में भी ऐसा एक मामला सामने आया था. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान ने सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए एक कार ड्राइवर को रोकने की कोशिश की थी. उसने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी थी. टक्कर लगने के बाद पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा था. ड्राइवर ने 500 मीटर तक कार दौड़ाई और पुलिसवाला बोनट पर लटका रहा था. पब्लिक ने आरोपी कार ड्राइवर को पकड़ लिया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







